भारतीय चौरसिया महासभा का मुख्य एजेंडा
✅ पान को कृषि का दर्जा |
✅ पान मंडी (पान दरीबा) निर्माण हेतु शासकीय भूमि का आवंटन |
✅ मान्यवर शिवदयाल चौरसिया जी की प्रतिमा स्थापना राजधानी लखनऊ के मुख्य क्षेत्र में |
✅ शासकीय कैलेंडर में चौरसिया दिवस अंकित करवाने का प्रयास |
✅ चौरसिया दिवस नागपंचमी को चौरसिया समाज के लिए शासकीय छुट्टी घोषित किया जाए |
✅ चौरसिया समाज के महापुरुषों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए|
✅ चौरसिया महापुरुषों की जयंती शासकीय स्तर पर मनाया जाए |
✅ चौरसिया समाज के महापुरुर्षों के नाम से द्वार, पार्क, सड़क, गली, का नामकरण किया जाए |
✅ राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए निकट भविष्य में विराट राजनीतिक रैली करना |
✅ जिला ब्लॉक तहसील नगर ग्राम स्तर पर महासभा संगठन को सशक्त करना निर्माण करना |
✅ स्थानीय स्तर पर चौरसिया समाज की जनगणना |
✅ समाज कई घटकों में बटा हुआ है एक झंडा एक नारा को स्थापित करने के लिए अन्य घटक अपने नाम के साथ आगे पीछे कहीं भी चौरसिया अंकित करें इसके लिए महासभा प्रयास करेगी |
✅ देश मैं चौरसिया समाज का राष्ट्रीय प्रादेशिक क्षेत्रीय संगठन स्थापित है उन संगठनों को लेकर एक महागठबंधन का निर्माण हो उसके लिए महासभा प्रयास करेगी |
✅ निकट भविष्य में चौरसिया महासभा सामाजिक एवं राजनैतिक पहचान के लिए एक विराट शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है ! इसके लिए सम्पूर्ण जिलो की तीनो इकाइयों की जिम्मेदारी तय किया जाना है जिससे नगर, जिला ग्रामीण ब्लाक तहसील वार्ड, स्तर की समितियो को समायोजन कर विस्तृत योजना बनाई जानी निर्धारित किया गया है ! आप समस्त प्रदेश के समस्त इकाइयों से अपने बहुमूल्य सुझाव आवाहित करता है लिखित रूप से अपने सुझाव प्रेषित करें !
|
✅ पान विलुप्तता के कगार पर है उसके संरक्षण हेतु शासकीय संरक्षण एवं निर्यात की आवश्यकता है ! जिसके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन आन्दोलन चलाया जाना सुनिश्चित किया गया है ( पान विकास निगम हेतु इसमें अपने क्षेत्रो के मंत्री सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार स्तर पर प्रेषित कर सोशल मीडिया से दिए गये ज्ञापन को प्रचारित करे ) !
|
✅ चौरसिया समाज को अति पिछड़े वर्ग में शामिल करने हेतु विगत समय देखने से आया है कि हमारे समाज को 27 प्रतिशत से हटाकर 7 प्रतिशत के वर्ग में रखा गया है। चौरसिया महासभा इसका घोर विरोध एवं निंदा करती है इस विषय को भी ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।|
✅ चौरसिया समाज को बिहार सरकार से अति पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किया गया है उसी फार्मूले को उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश में लागू करे। (उत्तर प्रदेश चौरसिया समाज को पिछड़े वर्ग से हटाकर अति पिछड़े वर्ग में शामिल करे) |
✅ किसी भी राजनैतिक दल में चौरसिया समाज को राजनैतिक भागीदारी नही दह तो आने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 25 टिकट की दावेदारी संख्या बल के आधार पर बनती है। हमारा हक एवं मान सम्मान हमको मिलना चाहिए।
|
✅ चौरसिया दिवस नागपंचमी को चौरसिया समाज के लिए शासकीय छुट्टी घोषित किया जाए |
✅ चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश प्रत्येक जिले में पान मंडी (पान दरीबा) की स्थापना के लिए सरकारी भूमि उपलबध कराने की माँग करती है।
|
इन प्रमुख उद्देश्यों को लेकर हमारे संगठन का निर्माण हुआ है हमारा संगठन कभी तेज कभी धीरे चलाएंमान रहा है इस को गति प्रदान करने के लिए समाज चिंतक समाजसेवी ही इस संगठन को इस संगठन के उद्देश्योंझ को पूरा करने में सक्षम होंगे |